राज्य
18-Sep-2025
...


जबलपुर, (ईएमएस)। इंडियन कॉफी हाउस, जे. एन. के. वी. वी. अधारताल, जबलपुर में गुरुवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह का सम्मान किया गया। इस अभिनंदन समारोह का आयोजन डॉ. ओ. के. राजगोपालन अध्यक्ष, इंडियन कॉफी वर्कर्स को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, जबलपुर की ओर से किया गया। कार्यक्रम में जबलपुर के प्रति राकेश सिंह के अटूट विश्वास, समर्पण, प्रतिबद्धता, त्याग और असाधारण सेवाओं की सराहना की गई। उन्हें जबलपुर को एक विकसित शहर बनाने के प्रयासों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, रजेश सोनकर अध्यक्ष, भाजपा जिला जबलपुर एवं भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती ज्योति राठौर भी मौजूद रहीं। अपने संबोधन में श्री सिंह ने कॉफी हाउस परिवार की ओर से मिले सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि जबलपुर उनका अपना परिवार है। उन्होंने कहा कि संस्कारधानी जबलपुर में अधोसंरचना और औद्योगिक विकास को लेकर जो कार्य हो रहे हैं, उन्हें प्रदेश और देशभर में विस्तार देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कॉफी हाउस को भारतीय संस्कृति और सिद्धांतों को सहकारी संस्था के रूप में जीवित रखने वाला अद्भुत उदाहरण बताया। कार्यक्रम में माननीय अशोक रोहाणी ने भी अपने संबोधन में डॉ. ओ. के. राजगोपालन और कॉफी हाउस परिवार को शुभकामनाएं दीं और मंत्री राकेश सिंह के प्रयासों की प्रशंसा की। सुनील साहू / शहबाज / 18 सितबंर 2025/ 9.00