देहरादून (ईएमएस)। प्रदेश सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने सिंचाई विभाग के अभियंता हंसराज सिंह के साथ राजपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्र करनपुर, खटीक मौहल्ला आदि क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान इसके साथ ही दूरभाष पर एसडीएम सदर को राहत कार्यों में तेजी लाने एवं पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने के निर्देश दिए स आपदा में कई लोग अपना घर तक गंवा चुके हैं और कई परिवारों को बहुत अधिक आर्थिक हानि हुई है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्र में रिस्पना नदी का बहाव होने के कारण नुकसान के आशंका बनी हुई है। उन्होंने अभियंता हंसराज सिंह को जेसीबी के माध्यम से नदी के बहाव की दिशा बदलने के निर्देश स आपदा से प्रभावित परिवारों को सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश राजोरिया, भाजपा के करणपुर मंडल उपाध्यक्ष कुलवंत सूद, राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद घाघट, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव राजौरी, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम टांक, प्रदेश सचिव संयम कुमार, प्रदेश सचिव अमन आदि शामिल रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/18 सितम्बर 2025