नई दिल्ली (ईएमएस)। 2025-26 एफआईएच प्रो पुरुष हॉकी लीग मुकाबले फरवरी में शुरु होंगे। इसमें भारतीय पुरुष हॉकी टीम 11 फरवरी को घरेलू मैदान पर बेल्जियम से अपना पहला मुकाबला खेलेगी। इसमें भारत और पाकिस्तान के मैच में 23 और 26 जून को इंग्लैंड में खेले जाएंगे। पाकिस्तान हालांकि प्रो लीग के लिए क्वालीफाइंग इवेंट, एफआईएच नेशंस कप के फाइनल में न्यूजीलैंड से हार गया था पर ब्लैक स्टिक्स के हटने के बाद एफआईएच ने उपविजेता पाकिस्तान को लीग में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। ऐेसे में पाकिस्तान प्रो लीग में डेब्यू करेगा और आयरलैंड की जगह खेलेगा। जिसे पिछले सत्र में 9 टीमों में अंतिम स्था पर रहने के बाद बाहर कर दिया गया था। कार्यक्रम इस प्रकार है 11 फरवरी 2026– 19:30- बेल्जियम और भारत 12 फरवरी 2026–19:30-अर्जेंटीना और भारत 14 फरवरी 2026– 19:30- बेल्जियम और भारत 15 फरवरी 2026– 19:30- अर्जेंटीना और भारत 21 फरवरी 2026– 11:30- स्पेन और भारत 22 फरवरी 2026– 10:30- भारत और ऑस्ट्रेलिया 24 फरवरी 2026- 10:30- भारत और स्पेन 25 फरवरी 2026- 10:30- भारत और ऑस्ट्रेलिया 14 जून 2026– 19:30- भारत और नीदरलैंड 17 जून 2026– 23:00- जर्मनी व भारत 18 जून 2026– 23:00- भारत व जर्मनी 21 जून 2026– 17:30- भारत व नीदरलैंड 23 जून 2026– 19:00- भारत व पाकिस्तान 26 जून 2026– 00:00- भारत व इंग्लैंड 26 जून 2026–22:30- भारत व पाकिस्तान 28 जून 2026– 20:30- भारत व इंग्लैंड गिरजा/ईएमएस 19सितंबर 2025