अंतर्राष्ट्रीय
01-Oct-2025
...


टोक्यो (ईएमएस)। जापान की एक 54 साल की महिला से 33 साल युवक को प्यार हो गया, इसके बाद आपसी सहमति से दोनों शादी भी कर ली। युवक ने जिस बुजुर्ग महिला से शादी की है वह उसकी बचपन की दोस्त की मां है। युवक ने अपनी बचपन की क्लासमेट की मां से शादी कर ली। रिपोर्ट के अनुसार, युवक का नाम इसामु तोमियोका है और उनकी पत्नी का नाम मिदोरी है, जिनकी उम्र 54 साल है। दोनों के बीच उम्र का अंतर 21 साल है। इसामु ने पहली बार मिदोरी को तब देखा था जब वे स्कूल में पैरेंट्स-टीचर मीटिंग के लिए आई थीं। उस समय इसामु उन्हें अपनी क्लासमेट की मां की वजह से “आंटी” कहता था, लेकिन उनके व्यक्तित्व से प्रभावित हो गया था। करीब तीन दशक बाद किस्मत ने दोनों को फिर से मिलाया। इसामु अपनी क्लासमेट के सैलून में गया, जहां उसकी मां यानी मिदोरी काम में मदद कर रही थीं। उन्हें देखते ही इसामु फिर से उनकी ओर आकर्षित हो गया। इसामु का कहना है कि वह मिदोरी के चार्म, एलिगेंस और सज्जनता पर फिदा हो गया। जब उसे पता चला कि मिदोरी का तलाक हो चुका है, तो उसने उन्हें प्रपोज करने का फैसला कर लिया। हालांकि मिदोरी के लिए यह सब अचानक और चौंकाने वाला था। शुरुआत में उन्होंने इस रिश्ते को महज क्रश मानकर नजरअंदाज कर दिया। मगर इसामु ने हार नहीं मानी। उसने लगातार कोशिशें जारी रखीं पहले 30 दिन की डेटिंग, फिर मिदोरी के माता-पिता को इम्प्रेस करने के लिए नया घर खरीदा। धीरे-धीरे मिदोरी का दिल भी पिघल गया और उन्होंने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। सुदामा/ईएमएस 01 अक्टूबर 2025