मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को छह पैसे की गिरावट के साथ ही 88.2 पर बंद हुआ। रुपया आज सुबह 21 पैसे चढ़कर 87.75 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी प्रवाह में वृद्धि तथा कच्चे तेल की कम कीमतों से निवेशकों की धारणा को और बल मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.91 प्रति डॉलर पर खुला। फिर बढ़त के साथ 87.75 प्रति डॉलर के शुरुआती उच्च स्तर को छू गया, जो पिछले बंद भाव से 21 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया गुरुवार को 12 पैसे चढ़कर 87.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.17 पर आ गया। गिरजा/ईएमएस 17अक्टूबर 2025