राज्य
17-Oct-2025


देहरादून (ईएमएस)। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता’ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर बस्ती, कौलागढ़ वार्ड 21 कैंट विधानसभा मे सेवा भारती के तत्वावधान में संचालित केंद्र की मेहनतकश महिलाओं एवं बच्चों के संग दीपावली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सचिन गुप्ता ने कहा कि आओ जलाएं दीप वहां जहां अभी अंधेरा है। गुप्ता ने कहा कि आप सब भाजपा का परिवार है, कोई घर सिर्फ धन के आभाओ मंे या परिवार से दूर होने के कारण ऐसा नहीं छूटना चाहिए जो दीपवाली की खुशियां न मना सके। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली का त्यौहार दूर सीमाओ की रक्षा करने वाले अपने परिवार से दूर रहने वाले जांबाज सेना के जवानों संग मनाते है, उन्ही की प्रेरणा से आज हम आपके बीच आकर दीपावली मना रहे है। सचिन ने कहा कि इस दौरान बच्चों को स्कूल बैग्स, पटाखे, महिलाओं को बर्तन के उपहार, मिष्ठान्न वितरण कर सबके साथ दीपवाली उत्सव मनाया गया। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/17 अक्टूबर 2025