राज्य
21-Oct-2025


इन्दौर (ईएमएस) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 22 अक्टूबर को नगर निगम की हातोद स्थित रेशम केंद्र गौशाला में गोवर्धन पूजा में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर गोवर्धन पूजा संपन्न करेंगे और गौसेवा से जुड़े कार्यों का अवलोकन भी करेंगे। आनन्द पुरोहित/ 21 अक्टूबर 2025