भोपाल (ईएमएस)। पाल, बघेल, यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण गोवर्धन मंदिर समिति द्वारा गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन प्लेटिनम प्लाजा के सामने गोवर्धन मंदिर प्रांगण में आज किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बघेल के आव्हान पर पाल, बघेल, यादव समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पाल, बघेल, यादव समाज ने हजारों-हजारों भीड़ ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतालसिंह पाल, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, क्षेत्रीय पार्षद बृजुला सचान, जागृति पाल, सरपंच मेंडोरी, पार्षद राजू अनेगा, हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, पार्षद जगदीश यादव द्वारा पांच लाख रुपए 2025 में देंगे। 2026 में भी पांच लाख रुपए देंगे और मंदिर के लिए एक एसी देने का भी ऐलान किया है। मंदिर समिति द्वारा शासकीय सेवा से निवृत्त हुए लोगों का सम्मान किया गया। 10 वीं एवं 12 वीं की मेरिट सूची में आने वाले छात्रों का भी सम्मान किया गया। पत्रकार भानुप्रताप सिंह पाल का शाल श्रीफल से सम्मान किया। बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन पदाधिकारी शामिल हुए। धर्मेन्द्र, 22 अक्टूबर, 2025