राज्य
23-Oct-2025
...


रण्वीर सिंह रावत, लता वानखेडे, सुमेर सिंह एवं राहुल कोठारी का कद बडा, आशीष अग्रवाल को मीडिया की जिम्मेदारी यथावत भोपाल (ईएमएस)। मध्यप्रदेश भाजपा की प्रदेश पदाधिकारियों का ऐलान हों गया है। टीम हेमंत में पिछली कार्यकारिणी के करीब एक दर्जन पदधिकारियों पर फिर से भरोसा जताते हुए उनके कद को बढाया गया है या फिर यथावत रखा गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी को शामिल किया गया है। टीम हेमंत में मौजूदा प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, लता वानखेडे, मनीषा सिंह का प्रमोशन हो गया है। यह अभी तक प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे थे । टीम हेमंत में 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 9 मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री एवं मीडिया प्रभारी के साथ हीे किसान मोर्चा ,एससी मोर्चा,एसटी मोर्चा एवं पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की भी घोषणा कर दी है। बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में इंदौर से भाजपा नेता गौरव रणदिवे भी खंडेलवाल की टीम में शामिल हो गए हैं। रणदिवे इंदौर शहर जिलाध्यक्ष रहे हैं। टीम बीडी शर्मा में प्रदेश उपाध्श्क्ष रहे श्याम महाजन को प्रदेश कार्यालय की जिम्मेदारी सौपी गई है। खंडेलवाल की टीम में सभी नेताओं को साधने की कोशिश की गई है। सांसद, विधायकों को भी संगठन में जवाबदारी दी गई है। जबकि पूर्व में प्रदेश अध्श्क्ष खंडेलवाल सासंद विधायकों को संगठन में शामिल करने से बच रहे थे। आशीष पाराशर, 23 अक्टूबर, 2025