राष्ट्रीय
25-Oct-2025


बेंगलुरु,(ईएमएस)। कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या सुरेश से जुड़े हिट-एंड-रन मामले में कुछ बात सामने आई है। बेंगलुरु के बयातारायणपुरा इलाके में 4 अक्टूबर को रात लगभग 1:30 बजे एक हिट-एंड-रन की घटना हुई। बताया जाता हैं कि कन्नड़ अभिनेत्री और बिग बॉस कन्नड़ की कंटेस्टेंट दिव्या सुरेश पर कार चलाने का आरोप है। बाइक पर यात्रा कर रहे तीन लोग घायल हुए। 34 वर्षीय अनीता को गंभीर चोटें आईं, उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ। किरण और अनुषा को मामूली चोटें आईं। वे अस्पताल जा रहे थे। कार ने बाइक को टक्कर मारी और चालक (कथित तौर पर दिव्या सुरेश) बिना रुके मौके से फरार हो गया, जबकि घायल मदद के लिए चिल्ला रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। गवाहों और पुलिस जांच ने पुष्टि की है कि कार दिव्या सुरेश ही चला रही थीं। पुलिस ने भारतीय कानून की धारा 281 और 125(ए) और मोटर वाहन कानून की धारा 134(ए), 134(बी), और 187 के तहत एफआईआर दर्ज की है। दिव्या सुरेश इस समय शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन पुलिस जल्द ही उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएगी। जांच जारी है और आरोपी को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। अनीता को डॉक्टरों ने लंबे समय तक आराम की सलाह दी है। पीड़ित के परिवार का कहना है कि दिव्या सुरेश ने अभी तक उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। आशीष दुबे / 25 अक्टूबर 2025