कर्नाटक की ओर से करुण ने लगाया शतक नई दिल्ली (ईएमएस)। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा की ओर से रणजी ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी की है। मध्यम तेज गति के गेंदबाज अर्जुन ने कर्नाटक के खिलाफ एलीट बी ग्रुप में तीन विकेट लिए। अर्जुन ने 29 ओवर में 100 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज निकिन जोसे को केवल 3 रनों पर ही आउट कर दिया। अर्जुन ने इसके अलावा कृष्णन श्रीजीत और अभिनव मनोहर को भी आउट किया।अर्जुन के अलावा वासुकी कौशिक ने भी तीन विकेट लिए। वहीं दूसरी ओर करुण नायर ने कर्नाटक की ओर से शतक लगाकार पारी को संभाला। हाल में ही भारतीय टीम से बाहर किये गये करुण ने 267 गेंद पर नाबाद 174 रन बनाये। उनकी इस बल्लेबाजी से कर्नाटक ने अपनी पहली पारी में 371 रन बनाए। करुण के अलावा वी विजयकुमार ने भी 31 रन बनाये। दोनो ने मिलकर कर्नाटक की टीम को एक बेहतर स्कोर तक पहुंचाया। गिरजा/ईएमएस 27अक्टूबर 2025