क्षेत्रीय
30-Oct-2025
...


33 पशुओं को कांजी हाउस भेजा, 05 बीमार, घायल पशुओं को आसरा तथा 20 पशुओं को गौशाला भेजने की कार्यवाही की हाका पार्टी ने 10 पशुओं को हांकने की कार्यवाही की भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों भेजने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने गुरूवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 33 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा जबकि 05 बीमार, घायल पशुओं को आसरा भेजने की कार्यवाही की तथा 20 पशुओं को खजूरी कलां कांजी हाउस से गौशाला भेजा। निगम की हांका पार्टी ने सड़कों आदि पर स्वतंत्र विचरण करने वाले 10 पशुओं को सड़कों से हटाया। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम की गोवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने नेहरू नगर, पुरानी विधानसभा, श्यामला हिल्स, लिंक रोड नं. 01,02 तथा 03, शाहपुरा, चूना भट्टी, कोलार रोड, अयोध्या नगर, लालघाटी, गुफा मंदिर, बैरागढ़ चंचल चैराहा, करोद बायपास एवं करोद आदि क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 33 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा जबकि 05 बीमार, घायल पशुओं को आसरा भेजने की कार्यवाही की तथा 20 पशुओं को खजूरी कलां कांजी हाउस से गौशाला भेजा। निगम की हांका पार्टी ने सड़कों आदि पर स्वतंत्र विचरण करने वाले 10 पशुओं को सड़कों से हटाया। हरि प्रसाद पाल / 30 अक्टूबर, 2025