 
                            रायसेन।(ईएमएस) शहर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि “भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।” इस अवसर पर जिला कांग्रेस पूर्व महामंत्री राजू महेश्वरी हसीब हिंदुस्तानी, जावेद कदीर, मलखान सिंह रावत, कम्मु सेन, राजकुमार सेन, मिथलेश धाकड़ सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के योगदान और उनके नेतृत्व में देश के स्वर्णिम विकास काल को याद किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।