खेल
02-Nov-2025
...


विराट और रोहित का रिकार्ड तोड़ा लाहौर (ईएमएस)। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में अपनी 68 रनों की अर्धशतकीय पारी के साथ ही एक नई उपलब्धि हासिल की है। अब आजम टी20 में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। इस प्रकार आजम ने भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है। बाबर के नाम अब 124 पारियों में 40 अर्धशतक हो गए हैं, जबकि विराट कोहली के 117 पारियों में 39 अर्धशतक हैं। वहीं रोहित शर्मा के 151 पारियों में 37 अर्धशतक हैं। आजम ने 131 टी20 अंतराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 124 पारियों में 39.83 की औसत से 4,302 रन बनाए हैं। उन्होंने 3,335 गेंदें खेली हैं और उनका स्ट्राइक रेट 128.99 रहा है, जिसमें तीन शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं, उनका सबसे अधिक स्कोर 122 है। वहीं विराट ने 125 टी20 मैचों में 48.69 की औसत और 137.04 के स्ट्राइक रेट से 4,188 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक, 38 अर्धशतक और 122 का सबसे अधिक स्कोर बनाया है। वह इस प्रारुप में अब तक के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। दूसरी ओर रोहित ने 159 टी20 मैचों में 32.05 की औसत और 140 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 4,231 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने करियर में पांच शतक और 37 अर्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121 है। रोहित इस प्रारुप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। गिरजा/ईएमएस 02 नवंबर 2025