राज्य
03-Nov-2025
...


‎- ‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि ‎- ‎कैलाशपति मिश्र जी ने अपने राष्ट्रभक्ति, समर्पण और संगठन कौशल से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी- डॉ. दिलीप जायसवाल ‎- ‎कैलाशपति मिश्र की प्रेरणा से भाजपा आगे बढ़ रही है- सम्राट चौधरी ‎पटना, (ईएमएस)। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय पटना में सोमवार को भाजपा के शिल्पकार और राजनीति के भीष्म पितामह स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। ‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस मौके पर कहा कि आज हम सभी कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैलाशपति मिश्र एक कुशल संगठनकर्ता थे। ‎उन्होंने कहा कि कैलाशपति मिश्र ने अपने राष्ट्रभक्ति, समर्पण और संगठन कौशल से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनका संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण रहा। उनके आदर्श और विचार हम सभी को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। ‎इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैलाशपति मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे सादगी के प्रतीक रहे। वे राजनीति में हमेशा बेदाग रहे। ‎उन्होंने कहा कि कैलाशपति मिश्र महान संगठनकर्ता थे। उन्होंने पार्टी के लिए अपना समस्त जीवन न्योछावर कर दिया। उनकी प्रेरणा से ही भाजपा आगे बढ़ रही है। वे हमेशा अमर रहेंगे, उन्हें हृदय से नमन है। ‎प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी कैलाशपति मिश्र की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। संतोष झा- ०३ नवंबर/२०२५/ईएमएस