नई दिल्ली (ईएमएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 20 के लिए अुनभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड डील के तहत हासिल कर सकती है। शमी को शामिल करने के बदले में सुपर जायंट्स 10 करोड़ रुपए देगी कयोंकि सनराइजर्स ने पिछली नीलामी में शमी को इतनी ही रकम देकर खरीदा था। माना जा रहा है कि इस करार के लिए दोनो ही टीमें तैयार हैं। अब केवल शमी की ओर से मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद शमी भारतीय टीम में जगह नही बना पाये हैं। ऐेस में उनका लक्ष्य आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना रहेगा। पिछले आईपीएल में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, वह 9 पारियों में 10.3 की इकॉनमी से पांच विकेट ही हासिल कर पाए थे। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भी जगह नहीं मिली थी। आईपीएल 2022 से 2024 तक शमी गुजरात टाइटंस में शामिल थे। उन्होंने आईपीएल 2022 और 2023 में पहले छह ओवर में गेंदबाज़ी करते हुए 28 विकेट लिए थे। शमी चोट के कारण 2024 सत्र से बाहर रहे थे। शमी अपनी फिटनेस, लय और गति को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी कारण सनराइजर्स उन्हें अपने पास नहीं रखना चाहता है। ट्रेड का प्रस्ताव मिलने से पहले कोच डैनियल वेटोरी उनके नाम पर विचार विमर्श कर रहे हैं। वहीं शामिल होने के बाद सुपरजायंटस में शमी फ्रेंचाइजी की प्रतिभा विकास के प्रमुख भरत अरुण के साथ जुडेंगे। गिरजा/ईएमएस 15 नवंबर 2025