क्षेत्रीय
18-Nov-2025
...


- जल संरक्षण कार्यों के लिए पश्चिम क्षेत्र जिले के सर्वश्रेष्ठ 6 वा राष्ट्रीय जल पुरस्कार में मिला जिले को स्थान खरगोन (ईएमएस)। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जल मिशन कार्यक्रम के भव्य समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कलेक्टर श्रीमती भव्या मित्तल को जल संरक्षण कार्यों के लिए पश्चिम क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ जिले का 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया हे दिल्ली में आयोजित समारोह में कलेक्टर भव्या मित्तल के साथ जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह को भी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल नेे जल संचय जनभागीदारी 1-0 पुरस्कार से सम्मानित किया। इस उपलब्धि ने जिले को देश का अग्रणी जल प्रबंधन मॉडल बनाकर राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित कर दिया है। जिले में 4.21 लाख जलसंरचनाएं निर्मित कर 2.31 करोड़ घनमीटर जल भंडारण क्षमता बढ़ाई गई है। इसके चलते जिले को पश्चिमी क्षेत्र में श्रेणी 3 अंतर्गत 13वां स्थान हासिल करने पर 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है। जिले में 5606 जल संरक्षण कार्य पूर्ण कर सत्यापित किए गए हैं।