क्षेत्रीय
20-Nov-2025
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा वन मंडल में 52 हाथी घूम रहे हैं। हाथियों ने 26 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। बालको के नजदीक पहुंचे हाथी बुधवार को ग्राम दोंदरो पहुंच गए। इसकी वजह से कॉलोनी के लोग भी डरे हुए हैं। हाथियों के अजगरबहार की ओर से होकर कटघोरा जाने की संभावना है। हाथी अभी एक जगह नहीं रुक रहे हैं। करतला रेंज में ही 6 झुंड में हाथी घूम रहे हैं। ग्राम बेहरचुंआ में 11 हाथी सक्ती रेंज से पहुंचे हैं। ग्राम केराकछार में 3 हाथी हैं। दूसरे झुंड में 6 हाथी घूम रहे हैं। नोनबिर्रा में 17 हाथी अभी भी आसपास फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्राम नवापारा और कोटमेर में एक-एक दंतैल हाथी झुंड से अलग होकर घूम रहे हैं। कोरबा रेंज के ग्राम गेंराव में भी एक दंतैल हाथी घूम रहा है।