क्षेत्रीय
28-Nov-2025


हजारीबाग(ईएमएस)।भारत सरकार के खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में हजारीबाग में भी सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खेल महोत्सव की कड़ी में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।सांसद खेल महोत्सव के तहत हजारीबाग में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन कर्जन ग्राउंड में किया गया। जहां बड़ी संख्या में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।इन दिनों पूरे देश भर में सांसद खेल महोत्सव चल रहा है।इसी कड़ी में यह आयोजन स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से किया गया।आयोजन में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों का कहना है कि हजारीबाग जैसे छोटे शहर में इस तरह का आयोजन बहुत काम होता है।सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजन किया गया है। जिसमें प्रतियोगिता का तो आयोजन हो रहा है इसके साथ-साथ खिलाड़ीयों को प्रैक्टिस करने का मौका मिल रहा है।हजारीबाग तीरंदाजी संघ के सचिव मनोज कुमार कहते हैं कि हजारीबाग के सांसद ने संसद खेल महोत्सव के तहत एक अच्छा आयोजन किया गया है। इस तरह का आयोजन से खिलाड़ियों को लाभ मिलता है।तीरंदाजी भारत का पौराणिक खेल रहा है, प्राचीन काल में यह मानव जीवन का हिस्सा रहा है।इस खेल को संसद ने हजारीबाग में बढ़ावा दिया है। सांसद खेल महोत्सव खिलाड़ियों को एक अच्छा प्लेटफॉर्म दे रहा है। जिसमें खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं और यही उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले समय में वे देश का नाम रौशन कर सके। कर्मवीर सिंह/28नवंबर/25