इन्दौर (ईएमएस) स्थानीय नेहरू स्टेडियम कुश्ती एरीना में आज 4 दिसंबर को इंदौर जिला महिला एवं पुरुष सीनियर कुश्ती टीम के चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इस सीनियर कुश्ती टीम चयन ट्रायल में जिले के सभी महिला पुरुष पहलवान भाग ले सकते हैं। इंदौर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष विक्रम अवार्डी ओमप्रकाश खत्री ने बताया कि चयन ट्रायल ओलिंपियन पप्पू यादव के नेतृत्व में होगा। पहलवानों का वजन सुबह 9 बजे लिया जाएगा। वहां एक घंटे बाद कुश्ती प्रारंभ की जाएगी। ट्रायल में 20 वर्ष से अधिक उम्र के पहलवान भाग ले सकेंगे व अन्य पहलवान भी अपने पालक की अनुमति से शामिल हो सकेंगे। ट्रायल में शामिल होने वाले सभी पहलवान अपने ओरिजनल जन्म प्रमाणपत्र, आधार कॉर्ड आवश्यक रूप से साथ लाए। भाग लेने वाले पहलवान आयोजन स्थल पर गोविन्द गुज्जर, विकास यादव, एनआईएस कोच केजेश यादव से संपर्क करें। आनन्द पुरोहित/ 03 दिसंबर 2025