क्षेत्रीय
06-Dec-2025
...


कोरबा (ईएमएस) रतनपुर से कटघोरा लौट रहे बाइक सवार व्यक्ति की ग्राम डूमरकछार राजमार्ग के पास एक वाहन ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल उक्त व्यक्ति की चिकित्सालय ले जाते समय मृत्यु हो गई। कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम डूडगा निवासी रतनपुर स्थित ससुराल में अपने बीमार ससुर को देखने गया था। यहां से शाम को बाइक में घर लौट रहा था। बिलासपुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली के ग्राम डूमरकछार के पास उसे एक वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। दुर्घटना में सड़क पर फेंका कर वह घायल हो गया था। उसे एंबुलेंस से कटघोरा चिकित्सालय भेजा पर रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा हैं की कुछ घंटे बाद दामाद की मृत्यु की खबर मिलते ही बीमार ससुर ने भी दम तोड़ दिया।