होम गाड्र्स स्थापना दिवस पर परेड की सलामी लेकर सीएम ने की घोषणा भोपाल (ईएमएस)। मध्य प्रदेश में शनिवार को होम गाड्र्स और नागरिक सुरक्षा संगठन का 79वां स्थापना दिवस राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होम गार्ड कार्यालय पहुंचे और मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने होम गार्ड परेड निरीक्षण वाहन से परेड का निरीक्षण किया, जिसके बाद होम गार्ड परेड टीम ने उन्हें सलामी दी। मुख्यमंत्री ने जवानों के साहस और अनुशासन की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होम गार्डस के लिए स्थायी आवास देने की घोषणा की। इसके अलावा, अदम्य साहसिक कार्य सम्मान पुरस्कार देने की बात भी कही। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि होम गार्ड एक ऐसा अनुशासित समूह है जो हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करता है। उन्होंने कहा कि हर प्रस्तुति में, हर चुनौती में, सबसे आगे खड़े रहने वाला यह होम गार्ड का समूह है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2014 में एनडीआरएफ का गठन हुआ था और तब से इस बल ने उत्कृष्ट तरीके से अपना कर्तव्य निभाया है। उन्होंने जानकारी दी कि इंदौर में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसका उपयोग आगामी उज्जैन सिंहस्थ में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 10 रेस्क्यू टीमों को 51 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। आवास सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने होम गार्ड जवानों के लिए स्थायी आवास निर्माण के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार सुनिश्चित करेगी कि हर होम गार्ड को सुरक्षित और स्थायी आवास उपलब्ध कराया जाए। सिंहस्थ के लिए 5 हजार होमगार्ड की होगी भर्ती इस असवर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा कि सिंहस्थ के लिए 5 हजार होमगार्ड की भर्ती होगी। बैगा, सहरिया, भारिया बटालियन बनेगी। मुख्यमंत्री अदम्य साहस पुरस्कार की घोषणा की। 10 टीम को 51-51 हजार की घोषणा की है। हर साल पुरस्कार मिलेगा। सीएम ने अनुकंपा अनुदान राशि बढ़ाने की भी घोषणा की। हर देवालय में होमगार्ड को प्रार्थना देंगे, स्थाई आवास का प्रयास सरकार करेगी। होमगार्ड के जवानों को स्थाई आवास मिलेंगे। दो महीने के सेवा बाध्यकाल को समाप्त करने की भी घोषणा की है। ख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि होमगार्ड की वर्दी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि राष्ट्रधर्म और जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने जवानों की भावना को सम्मान देते हुए कहा कि होम गार्ड सैनिक, पुलिस, रक्षक, प्रहरी की भूमिका में जहां जरूरत वहां अपनी सेवायें पूर्ण निष्ठा और समर्पण से देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होमगाड्र्स के सभी जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि आपकी निष्ठा, आपकी वीरता और आपकी सेवा को नमन करता हूँ। उन्होंने बाबा महाकाल से सभी जवानों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना की। जहां जरूरत पड़े वहां होमगार्ड सीएम डॉ. मोहन ने होमगाड्र्स की भूमिका को नमन किया। कहा कि न पुलिस से कम हैं न पुलिस से अलग हैं। जहां जरूरत पड़े वहां होमगार्ड हैं। बाढ़ में जलदूतों की तरह भूमिका निभाई है। होमगार्डस ने पिछले साल 5 हजार से अधिक लोगों की जान बचाई है। विनोद/ 6 दिसम्बर /2025