भोपाल(ईएमएस)। देहात इलाके के बिलखिरिया क्षेत्र में सड़क पार कर रहे अधेड़ व्यक्ति को अज्ञात कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने बताया की ग्राम बिलखिरिया में रहते वाले 54 वर्षीय महाराज सिंह गांव के पास ही स्थित भदौरिया फार्म हाउस पर देखरेख का काम करते थे। रोजाना की तरह बीती करीब 8 बजे वे काम के बाद फार्म हाउस से वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुचें परिवार वालो और पुलिस टीम ने महाराज सिंह को इलाज के लिए अस्पताल पहुचांया वहॉ डॉक्टरो ने बताया की उनकी मौत हो चुकी है। फिलहाल पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी जुटाने के प्रयास कर रही है। जुनेद / 6 दिसंबर