राज्य
06-Dec-2025
...


- वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स, लंदन द्वारा नीतीश कुमार को प्रदत्त सम्मान पर पार्टी नेताओं ने दी बधाई पटना, (ईएमएस)। जनता दल (यू) के प्रदेश कार्यालय पटना में शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदस्यता का नवीनीकरण कर जदयू सदस्यता अभियान 2025-28 का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री को पार्टी की सदस्यता दिलाई एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह सहित कई वरीय नेताओं को सदस्यता दिलाई। पार्टी द्वारा 1 करोड़ से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए बूथ स्तर पर सघन अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री सुनील कुमार, मंत्री लेशी सिंह, प्रो.(डॉ.) रामवचन राय, विधानपरिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधानपार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद सिंह, मुख्य प्रवक्ता सह विधानपार्षद नीरज कुमार, पूर्व सांसद सह अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री श्याम रजक, महेश्वर हजारी, शीला मंडल, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी (स्थापना) चंदन कुमार सिंह, प्रो.नवीन आर्य चंद्रवंशी, मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार, वासुदेव कुशवाहा, अश्वमेध देवी, रीना यादव, अंजुम आरा, स्वेता विश्वास तथा विधानमंडल दल के अनेक सम्मानित सदस्य एवं वरीय नेतागण उपस्थित रहे। साथ ही, इस मौके पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स, लंदन द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रदत्त सम्मान पर, पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री को हार्दिक अभिनंदन एवं बधाई दी गईं। उन्हें भव्य माला पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष सहित पार्टी नेताओं ने कहा कि इस तरह की उपलब्धियाँ समाज और प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। संतोष झा- ०६ दिसंबर/२०२५/ईएमएस