राष्ट्रीय
06-Dec-2025


वाराणसी,(ईएमएस)। वाराणसी पुलिस द्वारा एक क्रिकेट कोच की गिरफ्तारी की है, जिस पर 500 से अधिक बच्चों के साथ कुकर्म करने का आरोप है। मामले में गिरफ्तार व्यक्ति मुरारीलाल उर्फ गौतम (45), क्रिकेट कोच है। कोच पर आरोप हैं कि 2020 से 500 से अधिक बच्चों के साथ कुकर्म करने का दावा किया। एक 14 वर्षीय और एक 15 वर्षीय लड़के के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। बच्चों को फ्री में क्रिकेट प्रशिक्षण देने और सिलेक्शन दिलाने का झांसा देकर शोषण करता था। वाराणसी की भेलूपुर पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया। जब पुलिस आरोपी को मीडिया के सामने लाई, तो वह घुटने के बल बैठकर रोने लगा। आरोपी ने पुलिस से कहा कि साहब अब हमको जीने की इच्छा नहीं है। पुलिस अधिकारी: एसीपी गौरव कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। यह अपराध पॉक्सो एक्ट (पॉस्को कानून) के तहत एक गंभीर श्रेणी का अपराध है। आरोपी मुरारीलाल 2021 में भी थाना लंका से जेल जा चुका है। उस समय उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 370 के तहत कार्रवाई हुई थी। आरोपी ने 2016 में अपना घर-संपत्ति बेचकर क्रिकेट कोचिंग शुरू की थी। वह सीरगोवर्धन में किराए के कमरे में रहता था और यहीं से विभिन्न ग्राउंड में प्रशिक्षण देता था, जहां भोले-भाले बच्चों को निशाना बनाता था। यह एक अत्यंत गंभीर और संवेदनशील मामला है, जिस पर भेलूपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आशीष दुबे / 06 दिसंबर 2025