क्षेत्रीय
08-Dec-2025
...


बिलासपुर (ईएमएस)। सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने अपनी सेवा गतिविधियों के अंतर्गत राजकिशोर नगर स्थित वृद्ध आश्रम ‘माता की कुटिया’ में निवासरत वृद्ध महिलाओं को गर्म कंबल एवं सहारे के लिए छड़ी का वितरण किया। यह सेवा कार्य लायंस डिस्ट्रिक्ट से प्राप्त प्रोजेक्ट के अंतर्गत वृद्ध जन सेवा को ध्यान में रखते हुए किया गया। आश्रम की संचालिका नीतू दुबे ने बताया कि वर्तमान में आश्रम में 24 वृद्धजन निवासरत हैं। ठंड के मौसम को देखते हुए सभी वृद्ध माताओं को ठंड से बचाव हेतु गर्म कंबल प्रदान किए गए, वहीं चलने-फिरने में सहायता के लिए आवश्यकता अनुसार छडयि़ों का भी वितरण किया गया। इस सेवा से वृद्ध माताओं के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलकती नजर आई। कार्यक्रम में लायंस क्लब वसुंधरा की अध्यक्ष रश्मि लता मिश्रा, सचिव अर्चना तिवारी के साथ मंजू तिवारी, गायत्री कश्यप, मंजुला शिंदे ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सीता तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और सार्थक बनाया। इस अवसर पर आश्रम के सुचारु संचालन और मानव सेवा में योगदान के लिए आश्रम संचालिका नीतू दुबे का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम पूरे सौहाद्र्रपूर्ण और आत्मीय वातावरण में सम्पन्न हुआ। अंत में सभी उपस्थित जनों व वृद्ध माताओं के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि लायंस क्लब वसुंधरा द्वारा भविष्य में भी वृद्ध आश्रम की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर सेवा कार्य किए जाते रहेंगे। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 08 दिसंबर 2025