आज सब मिलकर बचाएंगे जल, तभी मिलेगा कल: गोवर्धन राने जल संचय अभियान के अंतर्गत विकासखंड आठनेर के ग्राम भैसाघाट में किया बोरी बंधान आठनेर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश शासन की मंशानुसार एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष, जलप्रहारी, पर्यावरणविद मोहन नागर (राज्यमंत्री दर्जा) के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आठनेर के निर्देशन में जल संचय अभियान के अंतर्गत ग्राम भैसाघाट की भाल नदी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भैसाघाट, सीएमसी एलडीपी छात्र-छात्राओं एवं विकासखंड की नवांकुर संस्थाओं द्वारा बोरी बंधान कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवांकुर संस्था मानव ग्राम सेवा समिति बोरपानी के अध्यक्ष राजू सलामे ने कहा कि जल है तो जीवन है। हमारी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण के संकल्प के साथ आगे आना होगा। वर्षा जल की एक-एक बूंद का संरक्षण करने से ही हम जल संकट से बच सकते हैं।परामर्शदाता गोवर्धन राने ने कहा कि जल अनमोल है,प्रत्येक व्यक्ति को इसके महत्व को समझना होगा।यदि हम आज जल को संरक्षित करेंगे तभी हम आने भावी पीढियों के लिए जल को बचा पाएंगे। - समरसता भोज का हुआ आयोजन प्रत्येक रविवार को विकासखंड केंद्र में लगने वाली मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा भोजन अवकाश के पश्चात यह बोरी बंधान कार्यक्रम किया गया। बोरी बंधान कार्यक्रम के पश्चात सभी ने समरसता भोज में सहभागिता करते हुए एक पंगत में बैठकर भोजन प्रसादी प्राप्त की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आठनेर की विकासखंड समन्वयक मधु चौहान, परामर्शदाता दिनेश साकरे, नवांकुर संस्था जागृति ग्राम विकास समिति बरखेड के अध्यक्ष देवीदास गावंडे,आशुतोष सिंह चौहान, अंकित सातपुते, उमेश कासदे रविंद्र कवड़कर, चंदन उइके, लोकेश, शिशुपाल, दुर्गा आहके, गीतांजलि धाकड़े, सुरेश इवने, निलेश धोटे, रोशन सोनारे, सरस्वती कुमरे, निकिता ईडपाचे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन जल संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया। ईएमएस/मोहने/ 08 दिसंबर 2025