कांकेर(ईएमएस)। बागोडार में संचालित जन सेवा संस्था ने इस वर्ष भी गरीब और बुजुर्गों तक मदद पहुंचाने का अभियान जारी रखा है। अब तक संस्था के सदस्यों ने कुल 36 बुजुर्गों को कंबल वितरित किए हैं। अभियान के तहत ग्राम बागोडार, नारा, सुभिया मुड़पार, नाथिया नवागांव, शाहवाड़ा, चरभटठी, हॉटकोंगेरा, तेलावट, आलबेडा, वरचेगोंदी, भीरावाही, गोविंदपुर और अटल आवास कांकेर में कंबल वितरण किया गया। इस कार्य में सुदामा पटेल, आदोराम सार्वा, रामशरण साहू, प्रभुराम शांडिल्य, फूलसिंह गंगेश, भारत राम मंडावी, जंगल सिंह ठाकुर, रामनंदन नाग, केशवलाल गायकवाड, रामगोपाल जैन, अनंतराम कलिहारी, छबिलाल यादव, आजुराम निषाद, सुमेश्वर साहू, हरीश पटेल, रत्ना नेताम, लीला मातलाम समेत अन्य सदस्य सक्रिय रहे। संस्था ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अधिक से अधिक बुजुर्गों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। ईएमएस(राकेश गुप्ता)09 दिसम्बर 2025