राज्य
12-Dec-2025


इन्दौर (ईएमएस) क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भाजपा अजय जामवाल की मौजूदगी में जावरा कंपाउंड स्थित शहर भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जामवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित है। उन्होंने कहा कि भाजपा के जिम्मेदार कार्यकर्ता होने के नाते हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हमें सौभाग्य है कि हमारे पास देश के सबसे लोकप्रिय नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व है। ऐसे में हमारा दायित्व और अधिक बढ़ जाता है कि हम पार्टी की अपेक्षाओं पर खरे उतरें। आनन्द पुरोहित/ 12 दिसंबर 2025