भोपाल (ईएमएस) । उज्जैन के थाना महिदपुर क्षेत्र के बस स्टैंड के एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला मिली हैं जो घर की राह भटक गयी हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 11-12-2025 को शाम 07:10 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल महिदपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक सुखदेव सोलंकी एवं पायलेट दिनेश कुमावत ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक वृद्ध महिला रेखा देवी पत्नी राधेश्याम, उम्र 65 वर्ष, निवासी-डेल्ची घर का रास्ता भटक गयी थी, डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित वृद्ध महिला को एफ.आर.व्ही से साथ लेकर जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि महिला डेल्ची गाँव से लसूडिया जाने के लिए घर से निकली थी जो रास्ता भटक गयी थी, डायल-112 जवानों द्वारा वृद्ध महिला के बताये पते पर संपर्क कर उनके पोते को बुलाया गया, जिन्हे वृद्ध महिला द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। वृद्ध महिला के परिजन ने सहायता के लिए डायल- 112 सेवा की प्रशंसा और पुलिस स्टाफ आभार व्यक्त किया। जुनेद/12 दिसंबर2025