नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय रेलवे में रेल दुर्घटनाओं में भारी कमी आई है। पिछले एक दशक में रेल दुर्घटनाएं 90 प्रतिशत कम हो गए हैं। जबकि प्रतिवर्ष आंकड़ों में भी कमी देखी गई है। यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में दिया। मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार ने पिछले एक दशक में रेल संचालन में सुरक्षा सुधारने के लिए कई उपाय किए हैं। इसके परिणामस्वरूप, दुर्घटनाओं की संख्या में भारी कमी आई है। साल 2004 से 2014 के बीच रेल दुर्घटनाओं की संख्या 1711 थी यानी औसतन 171 हादसे प्रति वर्ष होते है जो 2024-25 में घटकर 31 हो गई। रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, मौजूदा वित्तीय वर्ष (2025-2026) में नवंबर 2025 तक हादसों की संख्या घटकर 11 हो गई है, जो कोरोना महामारी के समय से भी 50 प्रतिशत कम है। साल 2020-21 में 22 रेल हादसे हुए थे। ये वो वक्त था जब भारत सहित पूरी दुनिया कोरोना महामारी से त्राहिमाम कर रहा था, जिंदगी भी बेपटरी हो गई थी और रेल गाड़ियां भी बहुत कम चल रही थी। ऐसे में मौजूदा समय में रेल दुर्घटनाओं में कमी सरकार के प्रयासों को और मजबूत करते हैं। मंत्रालय के अनुसार, 2005-06 में 234 रेल हादसे हुए थे। जबकि 2009-10 में 165, 2014-15 में 135, 2019-20 में 55, 2021-22 में 35, 2022-23 में 48, 2023-24 में 40 दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। सुबोध/ १२-१२-२०२५