खेल
नई दिल्ली (ईएमएस)। टाटा स्टील वर्ल्ड 25के कोलकाता के 10वें संस्करण में इस बार 22 प्रेरक पेसर शामिल किए गए हैं, जो 21 दिसंबर को हजारों धावकों को सही गति देने के लिए ट्रैक पर उतरेंगे। विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल से सम्मानित यह दुनिया की पहली 25 किलोमीटर रोड रेस है। इस वर्ष पेसर्स का समूह विविधता और प्रेरणा का अद्भुत संगम पेश कर रहा है। इनमें सीमाओं पर देश सेवा कर चुके रक्षा बलों के जवान, चुनौतियों को पछाड़कर दौड़ को अपनाने वाली महिलाएं और अपने व्यस्त पेशे के बीच फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाने वाले लोग शामिल हैं। यह सभी टाटा स्टील वर्ल्ड की ‘डिकेड ऑफ डिफरेंस’ थीम को साकार करते हैं। सुबोध/ १४-१२-२०२५