सीहोर (ईएमएस)। नागपुर से प्रारंभ हुई स्वदेशी जागरण मंच एवं केट के संयुक्त तत्वाधान में स्वदेशी संकल्प यात्रा का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में यह यात्रा आष्टा से सीहोर में आई। सीहोर में यात्रा 14 दिसंबर को तहसील चौराहा से प्रारंभ होकर कोतवाली चौराहे तक आयोजित की गई। तहसील चौराहे से यात्रा का प्रारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, अजय जैन तथा केट जिला सीहोर अध्यक्ष अंबर जैन ने रथ यात्रा को केसरिया झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया गया। यात्रा में स्वदेशी से संबंधित स्वदेशी वस्तुओं की सूची का वितरण भी किया गया। यात्रा में केट के सदस्य व्यापरीकरण के साथ ही स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता, स्वदेशी अपनाओ, देश को समृद्ध बनाओ जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। कोतवाली चौराहे पर मंच के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अरुषेन्द्र शर्मा द्वारा स्वदेशी संकल्प यात्रा का उद्देश्य,आवश्यकता एवं प्रासंगिकता पर एक छोटा विषय रखा एवं स्वदेशी संकल्प उपस्थित जन समुदाय को दिलवाया। इस संकल्प यात्रा में स्वदेशी जागरण मंच से श्री मनोज यादव, हुकुम सिंह ठाकुर, प्रदीप सेंगर, संजय सक्सेना सहित बड़ी संख्या में स्वदेशी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ केट सीहोर के जैन समाज अध्यक्ष अजय जैन, शील जैन, सुनील जैन, सुदीप लोवनिया, राजकुमार जैन, अजय जैन, सतीश धाकड़, मुकेश गुप्ता, राकेश मेवड़ा, प्रदीप साबू, सन्नी महाजन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में आभार केट सीहोर के अध्यक्ष अंबर जैन ने व्यक्त किया । स्वदेशी संकल्प यात्रा आगे कालापीपल की ओर रवाना हो गई। ईएमएस/ विमल जैन / 14 दिसंबर 2025