क्षेत्रीय
14-Dec-2025


नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया शहीद स्मारक स्थल का निरीक्षण सीहोर (ईएमएस)। शहर के शहीद स्मारक स्थल सैकड़ाखेड़ी रोड पर आगामी 16 दिसंबर को एक शाम शहीदों के नाम भारतीय सेना विजय दिवस एवं शहीद कुंवर चैन सिंह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर एवं एक्स सर्विस मैन वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में शहीद सैनिक परिवार सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर नपाध्यक्ष श्री राठौर, नगर पालिका सीएमओ सुधीर सिंह और सोसाइटी के पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक स्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार देश की आजादी के महानायक शहीद कुंवर चैन सिंह स्मारक स्थल पर भारतीय सेना के बलिदानी सैनिक परिवार एवं रणबॉकुरें 1971 के योद्धा सैनिकों का सम्मान किया जाएगा। मंगलवार की शाम पांच बजे शहर के शहीद स्मारक स्थल सैकड़ाखेडी रोड पर यह भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सोसाइटी और नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने क्षेत्रवासियों से एक शाम शहीद के नाम कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। सीहोर शहर शहीदों के नाम से अमर हमारा शहर शहीदों के नाम से अमर है। जब भी देश पर खतरा आया है उस दौरान हमारे क्षेत्र की धरती पर शहीदों ने कुर्बानी दी है। ऐसे शहीदों के सम्मान के लिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रथम स्वाधीनता संग्राम से भी पूर्व सीहोर के कुंवर चैन सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी का बिगुल फूंका था। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंग्रेजी हूकुमत की नींव हिलाकर रख दी थी। कहा जाता है कि चैन सिंह की हुंकार से ही अंग्रेजों के पांव कांपने लगते थे युद्ध नीति में निपुर्ण कुंवर चैन सिंह सीहोर जिले के नरसिंहगढ़ रियासत के राजा थे। ईस्ट इंडिया कंपनी ने नरसिंहगढ़ रियासत के साथ साथ आसपास की कई रियासतों को अपने अधीन कर लिया था। जिसके बाद कुंवर चैन सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया। इसके अलावा सैकड़ाखेड़ी का शहीद स्मारक भी देश पर निछावर होने वालों के लिए प्रथम है। ईएमएस/ विमल जैन / 14 दिसंबर 2025