राष्ट्रीय
16-Dec-2025


नईदिल्ली (ईएमएस)। भारत से बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक नौकरी के लिए रूस जा रहे हैं। रूस में नौकरी दिलाने के लिए जो एजेंसी भारत में काम कर रही हैं। झूठे वादे करके बेरोजगार युवकों को रूस ले जाते हैं। वहां पर उन्हें गोदाम और निर्माण कार्य में नौकरी करने का भरोसा दिलाया जाता है। जैसे ही यह बेरोजगार युवा रूस पहुंचते हैं। वहां पर उन्हें सेना के कामों पर लगा दिया जाता है। रूस और यूक्रेन के बीच में युद्ध चल रहा है। रूस में इन दोनों सेना में जवानों की भारी कमी है। जो भारतीय बेरोजगार युवक रुस गए हैं। उनसे जबरन हस्ताक्षर कराकर सेना के कार्यों में लगा दिया गया है। युवाओं को सेना में नौकरी करने के लिए दबाव बनाने के लिए मानसिक यातनाएं दी जा रही हैं। उनके मोबाइल फोन छीन लिए जाते हैं। इस तरह की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। भारत से गए बेरोजगार युवकों को युद्ध में मारे गए सैनिकों की लाशें उठवाने और दफनाने के काम में लगाया गया है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा और राजस्थान से बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा रुस गए हैं। वहां उनकी जान सुरक्षित नहीं है। जबरिया उन्हें सेना में भेजा जा रहा है। रूस की सेना में भर्ती होने पर 10 लाख रुपए देने का वादा किया गया था। काम कराने के बाद भी उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। भारत से बड़े पैमाने पर युवाओं को बरगलाकर रूस ले जाया जा रहा है। जो युवक समूह मे साथ गए थे। उनमें से कई युवक नदारत हैं। उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। जिसके कारण भारतीय युवाओं में डर और दहशत का वातावरण है। वह भारत वापस आना चाहते हैं, उन्हें वापस नहीं भेजा जा रहा है। अभी हाल ही में हैदराबाद का एक युवा के वहां से किसी तरह से वापस आया है। वहां पर उसने भारतीयों की क्या स्थिति है। इसके बारे में जो जानकारी दी है। वह काफी भयावह है। एसजे/ 16 ‎दिसम्बर /2025