राष्ट्रीय
16-Dec-2025


मुंबई (ईएमएस)। भारतीय पर्यटकों के लिए सिंगापुर काफी पसंद किया जा रहा है। भारतीय पर्यटकों ने पिछले 6 महीने में लगभग 5700 करोड रुपए सिंगापुर की यात्रा में खर्च किए हैं। सिंगापुर टूरिज्म बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार भारत से आने वाले पर्यटक सबसे ज्यादा खर्च कर रहे हैं। सिंगापुर में इन्हें लग्जरी पर्यटक के तौर पर माना जाता है। प्रीमियम प्रोडक्ट की मांग यहां पर भारतीय पर्यटकों द्वारा की जाती है। 2025 की पहली छमाही में सिंगापुर में भारतीय पर्यटकों द्वारा 5700 करोड रुपए से ज्यादा खर्च करना, यह दर्शाता है। भारतीय पर्यटक सिंगापुर को सर्वोच्च प्राथमिकता में रख रहे हैं। सिंगापुर के प्रमुख शॉपिंग एरिया में भारतीय पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। भारतीय यहां पर 5 से 6 दिन तक रुकते हैं। भारतीय पर्यटक खरीदारी के अलावा डाइनिंग, मनोरंजन और खाने पीने पर भारी खर्च कर रहे हैं। जनवरी से अक्टूबर के बीच में 10.3 लाख भारतीय पर्यटक सिंगापुर पहुंचे। उल्लेखनीय है, सिंगापुर की अर्थव्यवस्था में पर्यटन और शॉपिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसमें भारतीय पर्यटकों का योगदान लगातार बढ़ता चला जा रहा है। एसजे/ 16 ‎दिसम्बर /2025