नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आजकल आध्यात्म से जुड़ गये है। इसी कारण विराट एक बार फिर अपनी पत्नी अनुष्का के साथ वृंदावन में नजर आये। इससे अंदाजा होता है कि सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी वे आंतरिक शांति और मार्गदर्शन को कितना महत्व देते हैं। श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद जी महाराज से हुई यह मुलाकात दोनो पूरी श्रद्धा के साथ बैठे नजर आये। ये तीसरी बार है जब वृंदावन में तीसरी बार विराट और अनुष्का पहुंचे। विराट और अनुष्का शर्मा का वृंदावन से विशेष जुड़ाव रहा है। यह जोड़ा नियमित रूप से यहां आता रहा है और साल 2025 में यह उनकी तीसरी यात्रा मानी जा रही है। इससे पहले जनवरी में वे अपने बच्चों के साथ आश्रम पहुंचे थे, जबकि मई में विराट टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद वृंदावन चले गये थे। हर बार की तरह इस बार भी दोनों ने सादगी और श्रद्धा के साथ प्रवचन सुने। एक रिपोर्ट के अनुसार प्रेमानंद जी महाराज की सीख सेवा और विनम्रताआश्रम में हुई बातचीत के दौरान प्रेमानंद जी महाराज ने जीवन को सेवा के रूप में देखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपने काम को केवल पेशा नहीं, बल्कि सेवा समझना चाहिए। साथ ही, गंभीरता, विनम्रता और ईश्वर के नाम का स्मरण जीवन को संतुलित बनाता है। महाराज जी ने यह भी समझाया कि ईश्वर के दर्शन की गहरी चाह मन में होनी चाहिए, वही इंसान को सांसारिक मोह से ऊपर उठाती है। इस आध्यात्मिक संवाद के दौरान अनुष्का काफी भावुक नजर आईं और पूरे ध्यान से महाराज जी की बातें सुनती रहीं। विराट भी हर सीख पर सहमति जताते दिखे। महाराज जी ने आगे कहा कि जब इंसान यह मान ले कि संसार के सुख उसे मिल चुके हैं और अब केवल ईश्वर की इच्छा शेष है, तब सच्चा आनंद उनके चरणों में मिलता है। इस पर अनुष्का ने विनम्रता से कहा, “हम आपके हैं, महाराज जी,” जिसके जवाब में उन्होंने सभी को ईश्वर का संतान बताया। टेस्ट और T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट अभी एकदिवीसय क्रिकेट में सक्रिय हैं। ईएमएस 16 दिसंबर 2025