राष्ट्रीय
16-Dec-2025


नई दिल्ली,(ईएमएस)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर टिप्पणी कर उनकी नियुक्ति को कांग्रेस के लिए शुभ संकेत बताया है और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने की उम्मीद जाहिर की है। उन्होंने नितिन नबीन की तुलना नितिन गडकरी से की, जो दिसंबर 2009 में भाजपा के अध्यक्ष बने थे। बघेल ने याद दिलाया कि जब गडकरी भाजपा अध्यक्ष बने थे, तब कांग्रेस की सरकार (यूपीए) बनी थी। उन्होंने कहा कि अब यह दूसरा नितिन आया है, इसलिए यह फिर से संकेत है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। इस टिप्पणी का उद्देश्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उम्मीद जगाना और भाजपा के आंतरिक घटनाक्रम को अपने पक्ष में राजनीतिक रूप से भुनाना मालूम होता है। बात दें कि गडकरी दिसंबर 2009 में भाजपा के अध्यक्ष बने थे, और उसके कुछ ही महीनों बाद हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए ने जीत हासिल की थी। हालांकि, वह 2009 में भी यूपीए की ही सरकार थी (जो 2004 में बनी थी), और 2014 के बाद से कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। आशीष दुबे / 16 दिसंबर 2025