सिरोंज (ईएमएस)। रविवार की रात्रि में नौ बजे के लगभग सिरोंज व्यापार महासंघ के चुनाव सर्व सहमति से संपन्न हुऐ। जिसमें सभी ने सर्व सहमति से व्यापार महासंघ के अध्यक्ष के लिए अर्पित मित्तल को चुना, गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र जैन को चुना गया कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरुण लखपति को चुना गया। महामंत्री पद पर ओमप्रकाश बलेजा को चुना गया कोषाध्यक्ष पद पर राहुल जैन को चुना गया प्रवक्ता पद पर अनिल मंगल को चुना गया मंत्री पद पर आलोक जैन को चुना गया कार्यकारिणी के लिए राजेंद्र मंगल (राजू), विकास गर्ग, नितिन सोनी, ऋषि नेमा को चुना गया एवं संरक्षक के लिए पदम ताम्रकार, कैलाश सोनी, समीर भार्गव, सुनील जैन को नियुक्त किया गया। सिरोंज व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्पित मिततल द्वारा दी गयीं। ईएमएस/सलमान खान/ 16 दिसंबर 2025