15 देशों पर आंशिक बैन, अब तक 39 देश इस लिस्ट में शामिल हुए वॉशिंगटन(ईएमएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 7 और देशों के लोगों के अमेरिका आने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया। इसके साथ ही फिलिस्तीनियों पर भी रोक लगा दिया है। यह फैसला पिछले महीने व्हाइट हाउस के पास नेशनल गाड्र्स पर एक अफगान शरणार्थी की गोलीबारी के बाद लिया गया है। साथ ही 15 दूसरे देशों पर आंशिक बैन (स्थायी निवास पर रोक) लगाए गए हैं। ट्रम्प ने इसके लिए एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। इससे अमेरिका आने पर पूर्ण या आंशिक यात्रा प्रतिबंध लगने वाले देशों की संख्या 39 हो गई है। 19 देशों पर पहले से ही यात्रा प्रतिबंध लागू हैं। इनमें से 2 देश लाओस और सिएरा लियोन पर अब पूर्ण रोक लागू कर दी गई है। इससे पूर्ण प्रतिबंध वाले देशों की संख्या 7 हुई। यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक सुरक्षा, कमजोर जांच प्रणाली और वीजा ओवरस्टे (वीजा खत्म होने के बाद भी रुकना) की उच्च दरों का हवाला देकर उठाया गया है। ये नए प्रतिबंध 1 जनवरी से लागू होंगे। घोषणा में स्थायी निवासियों, राजनयिकों, एथलीटों को छूट दी गई है। विनोद उपाध्याय / 17 दिसम्बर, 2025