गिरिडीह (ईएमएस)। जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी गुरुवार को जमुआ प्रखंड के विभिन्न राइस मिलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिलों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, धान के स्टॉक रजिस्टरों तथा भंडारण की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। इस दौरान नमी मापक यंत्र से उन्होंने धान की नमी को मापा, ताकि खरीदी जा रही फसल की गुणवत्ता का सटीक आकलन किया जा सकें। मौके पर उन्होंने धान की खरीद, उठान और भंडारण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया। साथ ही सभी रिकॉर्ड अपडेट एवं सटीक बनाए रखने को कहा ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि जिले में संचालित सभी 58 पैक्स केंद्रों में धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू है। खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत धान अधिप्राप्ति का कार्य सुचारू, पारदर्शी और समयबद्धत तरीके से हो। किसानों को धान का सही दाम दिलाना, धान की खरीद-बिक्री की प्रक्रिया समझना और मिनी राइस मिलें स्थापित कर स्थानीय कृषि को बढ़ावा देना है, ताकि किसान आर्थिक रूप से सशक्त हों। धान की प्रोसेसिंग हो, ताकि किसानों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को फायदा हो। कहा कि जिला प्रशासन किसानों को समय पर भुगतान और निर्बाध खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कटिबद्व है। राजेश कुमार/ ईएमएस/ 18 दिसम्बर 2025