क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। नगर निगम द्वारा जलपूति प्रभातिव ना हो इसके लिए पाईप लाइनों में सुधार कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते शनिवार को शहर के कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है। इस लिए नगर निगम ने शनिवार को पानी स्टोर कर रखनेे का आग्रह किया है। शनिवार को सिवनी की प्राण मोती, एकता परिसर, धरम टेकड़ी, कावडिया, अजनिया चोखड़ा, कुशमैली और खपाभाट टंकी क्षेत्र शामिल हैं। निगम के अनुसार जल प्रदाय प्रभावित होने का कारण टंकी लाइनों में रख-रखाव एवं मरम्मत कार्य है। इस वजह से संबंधित क्षेत्रों में नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ईएमएस/ मोहने/ 18 दिसंबर 2025