जांजगीर(ईएमएस)। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार को दो साल पूरे होने पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बड़े कार्यक्रम और सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले में भी सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा इस सम्मेलन में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे और इसके बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से जांजगीर के लिए रवाना होंगे। सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष नड्डा के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य के कई मंत्री, विधायक और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान जेपी नड्डा जनता को संबोधित करेंगे और सरकार के दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगे। सम्मेलन के बाद भाजपा अध्यक्ष शाम 4:30 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। सत्यप्रकाश(ईएमएस)22 दिसम्बर 2025