क्षेत्रीय
24-Dec-2025
...


गुना (ईएमएस) । पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर मनाए जा रहे अटल स्मृति वर्ष एवं वीर बाल दिवस के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला गुना के नेतृत्व में जन्मजयंती के पूर्व बुधवार को जयस्तंभ चौराहा गुना पर स्वच्छता अभियान चलाया साथ ही जयस्तंभ के चारों ओर पानी धुलाई कर स्वच्छता की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम पारिक, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा, महामंत्री चंद्र प्रकाश अहिरवार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़, भाजपा वरिष्ठ नेता विकास जैन नखराली, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत, परेश भार्गव एवं रामकुमार शर्मा, निखिल अरोरा, महामंत्री रवि गुर्जर, उपाध्यक्ष नीतेश भार्गव, मीडिया मुकेश ओझा, मंडल महामंत्री अंशुल श्रीवास्तव, विनोद लोधा, विनोद दीवान सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा की बहने एवं पार्षद व बड़ी संख्या में कार कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री धाकड़ ने बताया कि अटल स्मृति पर्व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित एक राष्ट्रव्यापी उत्सव है। इसी के निमित्त आज सांयकाल सायं 6 बजे दीपोत्सव कार्यक्रम रखा गया हे जिसमें सभी नगरवासियों से सम्मिलित होने का आग्रह भाजपा द्वारा किया गया हे। बता दे कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की वर्ष 2025 में उनकी जन्म शताब्दी (100वीं जयंती) के समापन के अवसर पर देश भर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के साथ साथ 26 दिसम्बर को राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए साहिबजादों की शहादत पर वीर बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न सेवा कार्य कर मनाया जाएगा। (सीताराम नाटानी ईएमएस)