क्षेत्रीय
25-Dec-2025
...


कांकेर(ईएमएस)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल में सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का स्थल जनपद पंचायत कार्यालय परिसर रहा, जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर जनपद सीईओ सुरेंद्र बंजारे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का शासन काल सुशासन, पारदर्शिता और दूरदर्शी नीतियों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से उनकी नीति, विचार और मूल्य को अपने कार्यों में अपनाने का आह्वान किया। ईएमएस(राकेश गुप्ता)25 दिसम्बर 2025