अंतर्राष्ट्रीय
25-Dec-2025


वर्तमान समय में धरती पर सबसे कम माना जा रहा मास्को (ईएमएस)। रूस के याकूतिया में इनदिनों जबरदस्त ठंड पड़ रही है। यहां तापमान -56 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जो वर्तमान समय में धरती पर सबसे कम माना जा रहा है। इतनी ठंड में खुली जगह पर कुछ ही मिनटों में शरीर सुन्न हो सकता है। याकूतिया के टिकसी गांव में पिछले तीन दिनों से तेज बर्फीला तूफान चल रहा है। चारों तरफ बर्फ ही बर्फ दिख रही है। तेज हवा के साथ उड़ती बर्फ ने लोगों का बाहर निकलना बहुत मुश्किल कर दिया है। हालात को देखकर प्रशासन ने सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी है और छोटे बच्चों के किंडरगार्टन भी बंद किए गए हैं, ताकि बच्चे सुरक्षित रहें। लगातार हो रही बर्फबारी से कई घरों के मुख्य दरवाजों तक बर्फ जम गई है। कुछ जगहों पर बर्फ इतनी ज्यादा है कि लोग अपने घरों से बाहर ही नहीं निकल पा रहे हैं। कई परिवारों को जरूरी सामान पाने में भी दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है और तापमान -60 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि बहुत जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें। स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर मदद पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। आशीष दुबे / 25 दिसंबर 2025