नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली मेट्रो जल्द ही यात्रियों को लग्जरी कोच और कैब की सुविधा प्रदान करने जा रही है। इस नई सुविधा के तहत, यात्रियों को घर और ऑफिस तक कैब से ड्रॉप करने की सुविधा मिलेगी। यह कदम दिल्ली मेट्रो को और भी सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। यात्रियों को अब आरामदायक कोच के साथ-साथ अंतिम मील कनेक्टिविटी भी मिलेगी। इसका बढ़िया शुल्क उनसे लिया जाएगा। यह अतिरिक्त शुल्क मेट्रो में सामान्य लोगों के लिए सुविधाओं को बेहतर करने में खर्च होंगे। लाजपत नगर स्थित नेहरू नगर में बृहस्पतिवार को जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ये घोषणा की। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/26/ दिसंबर/2025