राज्य
26-Dec-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने यमुना नदी की जैव विविधता में गिरावट के मामले पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। यमुना में मछलियों की 126 प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन प्रदूषण के कारण इनकी संख्या घट रही है। एनजीटी ने नदी में प्रदूषण को कम करने के लिए कई निर्देश दिए हैं और यमुना कार्य योजना की प्रगति पर भी निगरानी रख रहा है। केंद्रीय अंतर्देशीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान (सीआइएफआरआइ), प्रयागराज ने अपने सर्वेक्षण में पाया कि प्रदूषण, नदी के प्रवाह में परिवर्तन और आवासीय क्षति ने मछली की विविधता पर गंभीर प्रभाव डाला है। जबकि यमुना के पूरे विस्तार क्षेत्र में मछलियों की कुल 126 प्रजातियों का घर है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/26/ दिसंबर/2025