क्षेत्रीय
26-Dec-2025
...


भोपाल(ईएमएस)। विनोद मालवीय के शिक्षक संघ के संभागीय संगठन मंत्री बनने पर भोपाल संभाग के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (एबीआरएसएम) के पूर्व नियोजित वार्षिक कार्यक्रम अनुसार मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक गुना में सर्वसहमति से लिये गए निर्णय अनुसार मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की सम्भगीय इकाइयों के संगठन मंत्रियों का मनोनयन किया गया। प्रदेश की राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण भोपाल सम्भाग के संगठन मंत्री पद पर अपने कार्यकाल में नर्मदापुरम संभाग को सफलतापूर्वक प्रदेश में अग्रणी बना देने नर्मदापुरम के संभाग के पूर्व संभागीय अध्यक्ष विनोद मालवीय को भोपाल संभाग जैसे महत्वपूर्ण संभाग के संगठन मंत्री पद पर प्रांताध्यक्ष डॉक्टर क्षत्रवीर सिंह राठौड़ एवं प्रांतीय महामंत्री डॉक्टर राकेश गुप्ता एक बार फिर जिम्मेदारी देकर मनोनीत किया गया। गुना में प्रदेश कार्यकारिणी की हुई बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर क्षत्रवीर सिंह राठौर और प्रदेश महामंत्री राकेश गुप्ता द्वारा की गई थी। बैठक में सर्वसहमति से विनोद मालवीय को भोपाल संभाग का संगठन मंत्री बनाया गया। मालवीय के संगठन मंत्री मनोनीत होने पर भोपाल संभाग अध्यक्ष विकास चौहान, जिला अध्यक्ष नागेश पांडे, जितेंद्र चौहान, लखन सिंह सेंगर एवं कोलार तहसील अध्यक्ष अशोक जाट, सचिव मनीष यादव एवं जिले के समस्त संवर्ग के शिक्षक संघ कार्यकर्ताओ पदाधिकारियों द्वारा हर्ष व्यक्त कर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया गया। भोपाल जिला ईकाई के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त संगठन मंत्री विनोद मालवीय को हार्दिक बधाई प्रेषित की। जुनेद / 26 दिसंबर