क्षेत्रीय
27-Dec-2025
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल में संचालित गवर्नमेंट मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज कोरबा की छात्राओं ने चित्रकारी में सिख संप्रदाय के दसवें गुरु गोविंद सिंह के पुत्र फतेह सिंह व जोरावर सिंह की शहादत को उकेरा। कॉलेज के एनएसएस इकाई की स्वयंसेविकाओं ने नारा लेखन व पोस्टर भी बनाए। छात्रा माधवी ने वीर बाल दिवस के आयोजन पर प्रकाश डाला। उलेश्वरी दास ने वीर सपूतों की संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य व संरक्षक डॉ. राजेंद्र सिंह ने की।